रंग लगाने पर युवक पर चाकू से हमला

आरोपी फरार, बडनेरा थाना क्षेत्र के पाला ग्राम की घटना

अमरावती/ दि. 5 – होली के त्योहार के दौरान अमरावती के बडनेरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है.रंग लगाने के कारण पर से एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद आरोपी फरार बताया जाता है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाला निवासी फरियादी अतुल हरिदास नागपुरे (47) ने बडनेरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर आरोप किया है कि वह और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. होली के दिन शिकायतकर्ता के बेटे प्रीत ने आरोपी मोहन उर्फ मोनया बालासाहेब माटे (32) को रंग लगा दिया था. इसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर मोहन उर्फ मोनया ने वसुधाताई देशमुख स्कूल के मैदान में प्रीत पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में प्रीत के सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Back to top button