स्पर्धा परीक्षा में विफलता के कारण युवक की आत्महत्या

स्पर्धा परीक्षा में विफलता के कारण युवक की आत्महत्या
उमरखेड /दि.25 – एमपीएससी स्पर्धा परीक्षा में अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण हताश हुए युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार 23 मार्च की शाम 5 बजे के दौरान उमरखेड शहर के दयानंद कॉलोनी में घटित हुई. आत्महत्या करनेवाले युवक का नाम सचिन अशोक शिंदे (34) हैं.
जानकारी के मुताबिक सचिन शिंदे अभियांत्रिकी की पदवी लेकर तीन साल से एमपीएससी स्पर्धा परीक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहा था. इसमें उसे सफलता नहीं मिली. आखिरकार निराश होकर सचिन ने घातक कदम उठाया और घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के कारण परिसर में शोक व्याप्त हैं. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.





