बिजली़ का करंट लगने से युवक की मौत
विधायक साजीद पठान के प्रयासो से मृतक के परिजनो को चार लाख रुपए की सहायता

अकोला / दि. 4 – छह माह पूर्व अकोला में तेज हवाओं के साथ हुई भारी वर्षा के कारण काम से पैदल घर लौट रहे सैयद समीर उर्फ राजा (32) ननामक युवक की विद्युत प्रवाहित तार टूटकर शरीर पर गिरने से लगे करंट के कारण मृत्यु हो गई थी. पवित्र रमजान माह में विधायक साजीद पठान के अथक प्रयासो से मृतक के परिजनो को नुकान भरपाई के रुप से वितरण कंपनी की तरफ से तत्काल चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की गई.
जानकारी के मुताबिक अकोला शहर के सोनटक्के प्लॉट निवासी सैयद समीर उर्फ राजा (320 नामक युवक गत वर्ष 29 अगस्त को अकोला में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के दौरान काम पर से पैदल अपने घर की तरफ लौट रहा था. इस दौरान अचानक विद्युत प्रवाहित तार टूटकर निचे गिर पडा. यह तार पैदल जा रहे सैयद समीर पर गिरा. इस हादसे में उसकी करंट लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक युवक के पीछे पत्नी, दो बेटे और मां का भरापूरा परिवार है. घर की आर्थिक परिस्थिति दयनीय रहने से समीर की मुत्यु के बाद परिवार पर गहरा संकट आन पडा था. ऐसे में अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक साजीद पठान ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर अकोला महावितरण विभाग के पास लगातार प्रयास किए. उनके प्रयासो से आखिरकार सैयद समीर के परिवार को चार लाख रुपए की नुकसान भरपाई के रुप में महावितरण की तरफ से आर्थिक सहायता की गई. 28 फरवरी को यह सहायता मृतक के परिजनो को सौंपी गई. विधायक साजीद पठान ने मृतक के परिजनो को आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या निर्माण होने पर वें उनके साथ रहेंगे. इस अवसर पर महावितरण कंपनी के कार्यकारी अभियंता हेमंत पावडे, अजीत दिनोरे, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता सुशीलकुमार जयस्वाल, याकूब पहेलवान, अकोला पश्चिम विधानसभा युकां के अध्यक्ष मो. शारीक, इरफान कास्मानी, सैयद अहमद आदि उपस्थित थे.





