ट्रैक्टर और दुपहिया के भिडंत में युवक की मौत

उरल/दि.21 – निंभा फाटा के पास खडी ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार से आ रही दुपहिया की टक्कर होने से डोंगरगांव निवासी 17 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह घटना 19 मार्च को घटित हुई. मृतक युवक का नाम सुजल संतोष इंगले हैं. उसका साथी गणेश श्रीनाथ मामुली रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक सुजल इंगले और उसका दोस्त गणेश श्रीनाथ दोनों एमएच 30-बीयु- 0877 क्रमांक की दुपहिया पर सवार होकर बाहरगांव गए थे. निंभा फाटा पर पंचर दुकान के सामने खडे एमएच 28-एजे- 5119 क्रमांक के ट्रैक्टर ट्रॉली को उनकी दुपहिया की जोरदार भिडत हो गई. इस हादसे में सुजन इंगले की मृत्यु हो गई.





