संजय गांधी नगर में युवक ने लगाई फांसी
फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.13 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में आनेवाले संजय गांधी नगर में एक 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक का नाम अक्षय पद्माकर वासनिक है.
जानकारी के मुताबिक मृतक अक्षय वासनिक यह शिकायतकर्ता संदीप सूर्यकांत डोंगरे का साला है. वह अकेला ही रहता था. संदीप को फोन पर जानकारी मिली कि, अक्षय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी मिलते ही वह तत्काल घर पहुंचा, तब अक्षय पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ था. अक्षय वासनिक को शराब की लत थी. संभावना है कि, उसने नशे में फांसी लगाई होगी. फ्रेजरपुरा पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





