पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू घोंपकर हत्या
फरार रहने की तैयारी में रहे दोनों आरोपियों को रेल्वे स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल में दबोचा

* अकोला एमआईडीसी थाना क्षेत्र की घटना
अकोला/दि.11- अकोला एमआईडीसी थाना क्षेत्र के शिवणी परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक निवासी अभिषेक रवींद्र गवई (23) है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक शहर छोडकर भागने की तैयारी में थे. लेकिन अपराध शाखा के दल ने दो घंटे के भीतर फिल्मी स्टाइल में पीछा कर उन्हें रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम बहुजन नगर निवासी अयोग जीवन सावद (20) और राहुल नगर निवासी गणेश दयानंद सोनी (20) हैं.
जानकारी के मुताबिक मृतक अभिषेक गवई और आरोपी के बीच पुराना विवाद था. इसी विवाद के चलते शुक्रवार 10 अप्रैल की रात बहुजन नगर निवासी अयोग सावद और राहुल नगर निवासी गणेश सोनी ने अभिषेक को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना क बाद परिसर में तनाव निर्माण हो गया था. जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने दोनों आरोपियों को तत्काल पकडने के निर्देश अपराध शाखा को दिये थे. निरीक्षक शंकर शेलके के नेतृत्व वाले दल को पता चला कि, आरोपी ट्रेन से फरार होने के लिए रेल्वे स्टेशन परिसर में छिपे हुए है. इस आधार पर पुलिस के दल ने अकोला रेल्वे स्टेशन परिसर में जाल बिछाया. पुलिस को देखते ही आरोपी चलती ट्रेन में चढने के लिए दौडने लगे. लेकिन पुलिस के दल ने फिल्मी स्टाईल में उनका पीछा कर ट्रेन में चढने से पूर्व उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने घटना की कबूली दी.
* इन लोगों ने की कार्रवाई
दोनों आरोपियों को पकडने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक और अपर पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में एलसीबी निरीक्षक शंकर शेलके, सहायक निरीक्षक विजय चव्हाण, पीएसआई गोपाल जाधव, माजीद पठान, विष्णु बोडखे, शेख हसन, उमेश पराये, गोकुल चव्हाण, महेंद्र मलिये, रवि खंडारे, किशोर सोनोने, वसीमोद्दीन, एजाज अहमद, खुशाल नेमाडे, स्वप्निल खेडकर, राजसिंह चंदेल, अंसार अहमद, श्रीकांत पातोंड, मनीष ठाकरे और रामकिसन डोईफोडे के दल ने यह कार्रवाई की.





