वायएसपी ने स्टैंडींग हेतु तय किए तीन नाम
प्रशांत वानखडे, दीपक साहू व प्रियंका पाटणे को मिलेगा मौका

अमरावती/दि.19 – अमरावती महानगर पालिका के चुनाव में पहली बार रिकॉर्ड 15 सीटे जीतनेवाली युवा स्वाभिमान पार्टी ने अपने कोटे के तहत स्थायी समिति सभापति में भेजने हेतु अपने तीन पार्षदों के नाम तय कर लिए है. जिनमें वायएसपी पार्षद प्रशांत वानखडे, दीपक साहू (सम्राट) व प्रियंका पाटणे का समावेश है. इन तीनों पार्षदों के नामों को वायएसपी द्वारा कल होने जा रही मनपा के नए सदन की पहली आमसभा में आगे बढाया जाएगा. चूंकि इस समय मनपा में भाजपा, युवा स्वाभिमान पार्टी, राकांपा अजीत पवार का गठबंधन है और इस गठबंधन के पास 87 सदस्यीय सदन में 51 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत भी है. जिसे ध्यान में रखते हुए वायएसपी के तीनों पार्षदों का स्थायी समिति में निर्वाचित होकर पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.





