जीशान हुसैन कांग्रेस के गट नेता
अकोला में प्रदेशाध्यक्ष ने दी स्वीकृति

अकोला/ दि. 6- मनपा में कांग्रेस के गट नेता के रूप में डॉ. जीशान हुसैन का चयन किया जायेगा. प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गट नेता के रूप में डॉ. हुसैन के नाम को स्वीकृति दे दी है. आज कांग्रेस के सभी नगरसेवक अमरावती विभागीय आयुक्त कार्यालय में दाखिल हुए. उन्होंने कांग्रेस गुट को पंजीबध्द कर लिया. यह जानकारी अकोला कांग्रेस अध्यक्ष डूॅ. प्रशांत वानखेडे ने दी.
बता दे कि मनपा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 21 सीटों पर विजय प्राप्त की. उसने बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए काफी हलचल की. किंतु भाजपा ने शहर सुधार समिति गठित कर अपने मेयर और डेप्युटी मेयर बनवा लिए. उस समय तक कांंग्रेस अपना गट नेता तय नहीं कर पायी थी. डॉ. जीशान हुसैन के नाम पर कई नगरसेवक सहमत नहीं होने की चर्चा थी. आखिर आज प्रदेशाध्यक्ष ने पत्र भेजकर डॉ. जीशान हुसैन को गटनेता मनोनीत किया.





