अवतार मेहेर बाबा का 131 वां जन्मोत्सव समारोह आरंभ

कल भव्य रक्तदान शिविर

अमरावती/दि.24-अवतार मेहेर बाबा का 131 वां जन्मोत्सव 24 फरवरी से 17 मार्च तक अवतार मेहेरबाबा आध्यात्मिक केंद्र अमरावती व शहर के विविध क्षेत्र में बडे ही उत्साह से मनाया जा रहा है. सोमवार 24 फरवरी को शाम 5 बजे सप्तरंग ध्वजारोहण, मेहेर गीत गायन, वार्ता, भजन, मेहेरनामजप, मौन, आरती व प्रसाद वितरण का आयोजन किया है. मंगलवार 25 फरवरी को सुबह 4.30 से 5.45 तक अवतार मेहेर बाबा का जन्मोत्सव, सुबह 5.45 से 6.45 प्रार्थना, आरती, दर्शन, प्रसाद वितरण, और सुबह 7 से 9.45 बजे अवतार मेहहेर बाबा के पालकी की प्रभात फेरी, इसके पश्चात मेहेर भजन, मेहेर गीत गायन, आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया है. 1 मार्च को दहिगांव धावडे, चांदूर रेल्वे में सुबह 10 बजे वी.सी.जी. काजे द्वारा मेहेर गीत गायन प्रस्तुत किया जाएगा. रविवार 2 मार्च को शाम 5.30 बजे अरूण पलसकर, उमरखेड द्वारा मेहेर गीत प्रस्तुत किया जाएगा. इसी तरह 9 मार्च को व 17 मार्च को भी मेहेर गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया है.
* भव्य रक्तदान शिविर कल
मंगलवार 25 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 4 बजे अवतार मेहेरबाबा आध्यात्मिक केंद्र, खारकरप लेआउट, सरस्वति विद्यालय के पास, एमआईडीसी रोड, अमरावती में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया है. यह शिविर अवतार मेहेर बाबा आध्यात्मिक केंद्र अमरावती व संत गाडगे बाबा रक्तपेढी, बडनेरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया है.

Back to top button