पीएसआई लेवटकर रिश्वत लेते धरे गये

एसीबी ने की कार्रवाई

  • एक निजी व्यक्ति भी हत्थे चढा

अमरावती/प्रतिनिधि दि.२४ – स्थानीय गाडगेनगर पुलिस थाने में कार्यरत पीएसआई राजू लेवटकर सहित एक अन्य निजी व्यक्ति को एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा 20 हजार रूपयों की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता व्यक्ति के बंगले से संबंधित खरीदी के दस्तावेज वापिस दिलाने के लिए 50 हजार रूपयों की रिश्वत मांगी गई थी. जिसमें से 30 हजार रूपये पहले ही ले लिये गये थे और आज शिकायतकर्ता से 20 हजार रूपये लिये जाने थे. जिसके लिए उसे पुलिस थाने के बाहर बुलाया गया था. इसी दौरान शिकायतकर्ता व्यक्ति ने इसकी जानकारी एन्टी करप्शन ब्यूरो को दे दी और एसीबी ने अपना जाल बिछाते हुए पीएसआई राजू लेवटकर सहित उनके एक सहयोगी को 20 हजार रूपयों की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया.

Back to top button