40 देश हमें गैस देने तैयार
नोटबंदी जैसी अफवाहें फैला रहे लोग

* चार दिनों में स्थिति होगी सामान्य
* गेल के संचालक प्रा. रवि कोल्हे का दावा
अमरावती/ दि.12 – गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लि. के निदेशक प्रा. रविकांत कोल्हे ने दावा किया कि अमरावती में भरपूर मात्रा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध है. घबराने की कोई बात नहीं है. कुछ लोग नाहक अफवाहें फैलाकर लोगों में डर लाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी का नतीजा है कि गैस डीलर्स के यहां सिलेंडर्स के वास्ते भीड उमडी है. अगले दो चार दिनों में स्थिति सामान्य हो जाने का दावा उन्होंने किया. व्यवसायिक सिलेंडर पर भी बंदी नहीं है. केवल राशनिंग की जा रही है.
कमर्शियल का आधा सप्लाई रोका
प्रा. कोल्हे ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर्स का भी फिलहाल केवल कोटा कम किया गया है. जिस भी एजेंसी अथवा ग्राहक के पास सिलेंडर की जो संख्या है. उसकी आधी मात्रा में गैस उपलब्ध करवाई जा रही है. प्रा. कोल्हे ने लोगों से नाहक कालाबाजारी से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अस्पतालों की सप्लाई सुनिश्चित रखने के लिए राशनिंग का उपाय अपनाया गया है. अगले सात दिनों में यह स्थिति भी सामान्य होने की आशा प्रा. कोल्हे ने व्यक्त की.
40 देश गैस देने तैयार
गेल के निदेशक प्रा. कोल्हे ने दावा किया कि भारत को युध्द की इस स्थिति में भी 40 देश गैस सप्लाई करने उद्यत है. आज का ही समाचार है कि होरमुज रूट भारत के लिए खोल दिया गया है. भारत का तिरंगा रहा तो उस जहाज को कोई भी दूसरा देश रोकेगा नहीं. इस आधार पर प्रा. कोल्हे ने अगले कुछ दिनों में भारत की गैस तंगी दूर होने का अंदाज भी व्यक्त किया. उन्होंने अमरावती में बीपीसीएल, एचपीसील, आयओसीएल जैसी अग्रणी तेल कंपनियों के डीलर्स और प्लांट होने की जानकारी देते हुए बताया कि अमरावती की गैस सप्लाई नागपुर खापरखेडा, धनज प्लांट और संभाजी नगर से होती है. सप्लाई यथावत बनी हुई है.
किल्लत कृत्रिम
प्रा. रविकांत कोल्हे ने आरोप किया कि गैस की बताई जा रही किल्लत उन्हें तो कृत्रिम अर्थात बनी बनाई लग रही है. गैस का कोई संकट नहीं है. अफवाहे फैलाई जा रही है. निश्चित ही अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जायेगी. उन्होंने गैस एजेंसियों द्बारा उपभोक्ताओं के नंबर ब्लॉक किए जाने की खबरों को भी गलत बताया. प्रा. कोल्हे ने कहा कि भरपूर मात्रा में घरेलू रसोई गैस अमरावती और महाराष्ट्र में उपलब्ध है. डरने की कोई बात नहीं है. देश के आपूर्ति मंत्री डॉ. हरदीप पुरी सुबह शाम बैठकें लेकर इस संबंध में निर्देश दे रहे हैं. हमारे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी कह दिया है कि गैस का कोई संकट नहीं है.





