विदर्भ पर बेमौसम बारिश का खतरा, 14 व 15 मार्च को पानी बरसने की संभावना

अमरावती /दि.12- इस समय जहां एक ओर धूप लगातार तेज हो रही है और शरीर को झुलसाने वाली गर्मी पड रही है. वहीं दूसरी ओर विदर्भ पर बेमौसम बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक इस समय बेमौसम बारिश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा है. जिसके चलते जारी सप्ताह के अंत तक यानि 14 व 15 मार्च को विदर्भ क्षेत्र के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बंगाल की खाडी में कम दबाव वाला पट्टा तैयार हो रहा है, जो बहुत जल्द उत्तर की ओर सरक सकता है. जिसका थोडबहुत प्रभाव विदर्भ व मध्य भारत पर दिखाई दे सकता है. इसके चलते 14 व 15 मार्च को अमरावती सहित आसपास के कई जिलो में बेमौसम व तुफानी बारिश होने की पूरी संभावना है. इस बात को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक विदर्भ क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों के दौरान बारिश एवं बदरीले मौसम वाला वातावरण रहेगा. जिसके चलते आम नागरिकों को स्वाभाविक तौर पर तेज धूप व भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन इस स्थिति को किसानों के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है.
* अकोला एक बार फिर राज्य में सबसे गर्म शहर
हालांकि इस समय पूरे विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और विदर्भ क्षेत्र के सभी जिलो में अभी से ही शरीर को झुलसा देनेवाली धूप पड रही है. जिसके चलते अधिकतम तापमान का स्तर लगातार उंचा उठ रहा है. इस समय अकोला जिला विदर्भ सहित समूचे राज्य में सबसे गर्म शहर साबित हो रहा है. जहां पर सोमवार व मंगलवार की तरह बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सीअस के आसपास रहा. साथ ही साथ इस समय अमरावती शहर सहित जिले में भी औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सीअस से उपर ही चल रहा है.





