सुंदर शोभायात्रा, प्रारंभ हुआ श्री अष्टसखा चरित्रामृत कथा महोत्सव

आकर्षक रथ में पू.पा.गो. 108 श्री हरिराय जी थे विराजमान

खूब थिरके वैष्णव बंधु-भगिनी
हरिचंद मंगलम में मंगलमय आयोजन
झांकियों ने किया आकर्षित
अमरावती/दि.1 – श्री गोवर्धननाथजी हवेली सत्संग मंडल द्वारा अंबानगरी में प्रथमत: आयोजित श्री अष्टसखा चरित्रामृत कथा महोत्सव गुरुवार दोपहर प्रारंभ हुआ. व्यासपीठ पर पू.पा.गो. 108 श्री हरिराय जी महोदय श्री विराजमान रहे. आपके मुखारविंद से प्रभु के अष्टसखा का वर्णन प्रारंभ हुआ है. बडी संख्या में वैष्णव बंधु-भगिनी अपार उत्साह से बडनेरा रोड स्थित हरिचंद मंगलम में उमडे हैं. प्रथम दिवस श्री कुंभनदासजी के जीवन चरित्र पर पूज्य महोदय श्री ने वचनांमृत कहे. उसी प्रकार श्री गिरिकंदरा में बिराजते श्री गोवर्धननाथजी की झांकी के सभी ने दर्शन किए. उत्सव मनोरथी श्यामसुंदर सुरेश कुमार दम्मानी परिवार और रजनीकांत भाई वल्लभदासजी वखारिया परिवार रहे. महाप्रसाद के उत्सव मनोरथी लताबेन हसमुखभाई पटेल और श्रीमती गंगा अनंतलालजी दम्मानी परिवार रहे. उल्लेखनीय है कि, दिव्य अलौकिक कथा के मुख्य मनोरथी किरणभाई केशरदासभाई टापर परिवार है.
* सुंदर शोभायात्रा, खूब थिरके वैष्णव
बडनेरा रोड पर भैया इंडस्ट्रीज से कथा स्थल हरिचंद मंगलम तक सुंदर शोभायात्रा, कलश यात्रा का आयोजन रहा. जिसमें वैष्णव अपने पारंपारिक परिधानों में बडे ही उल्लास, उमंग से सहभागी हुए. बल्कि उनका आनंद का ओर-छोर न रहा. वे भजन-कीर्तन की ताल पर धूप के बावजूद खूब थिरके. महिला अर्थात बहनों का उत्साह भी देखते ही बना. समता का भाव सुदृढ करने वे एकसमान चूनरी की साडियां धारण कर शोभायात्रा की गरिमा बढाती रही.
शोभायात्रा में प.पू. श्री हरिराय महोदय जी सुंदर सजे रथ में विराजमान रहे. ठाकुरजी के कीर्तनगान गोविंददास दम्माणी व देवकिसन लढ्ढा के नेतृत्व में राजूभाई धानक, ब्रजेश दम्माणी, मन्नूभाई जव्हेरी, मधुभाई जव्हेरी, गिरिधर दम्माणी आदि ने प्रस्तुत किए. उन्हें बहनों शिल्पाबेन पारेख, किरनबेन गगलानी, दिव्याबेन गगलानी, भाविका श्रॉफ, सोनलबेन जव्हेरी, ज्योतिबेन भैया, लताबेन मुंदडा, वृंदाबेन श्रॉफ, चेतन जसापारा, पूजाबेन वसानी, पुनीता श्रॉफ कीर्तन गान में सहभागी रही.
अध्यक्ष मुकेशभाई श्रॉफ, कार्याध्यक्ष महेशभाई सेठ, स्वागताध्यक्ष डॉ. घनश्याम बाहेती, संयोजक हितेशभाई राजकोटिया, हेमंतभाई पच्चीगर, आशीष करवा तथा वीणाबेन सराफ, कश्मीराबेन सेठ, अल्पाबेन राजकोटिया, नीलमबेन पच्चीगर, दीपाबेन करवा एवं किरण गगलानी, शिल्पा राजेंद्र पारेख, दिव्या गगलानी, दीप्ति मुंदडा, साथ ही कन्हैयाभाई पच्चीगर, राजेश संतोषिया, श्याम दम्माणी, राजेंद्र पारेख, विठ्ठल डिगे, रौनक नदियाना, पीयूष लखोटिया, ब्रजेश वसानी, हरीश सांगाणी, प्रफुल्लभाई हिमानी, दिलीपभाई वजीर आदि सभी वैष्णवजन बडे ही उल्लास-उमंग से शोभायात्रा में सहभागी रहे.

Back to top button