पुंडलिक प्रशासनिक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया
विद्यार्थियों को समाजसेवा और जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

अमरावती /दि.1- कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक से संबद्ध पुंडलिक प्रशासनिक महाविद्यालय में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की 50 विद्यार्थियों की इकाई कार्यरत है, जिसके माध्यम से वर्षभर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं जनजागृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.
कार्यक्रम में प्रो. विलास डोईफोड़े ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज से जुड़ने तथा सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं महत्व पर मार्गदर्शन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्याम एन. साबले ने स्वयंसेवकों की भूमिका स्पष्ट की. उन्होंने विद्यार्थियों से समाजसेवा के प्रति जागरूक रहकर विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभाग लेने की अपील की. उन्होंने कार्यक्रम के अंत में आभार भी व्यक्त किया.
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय की ओर से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था के प्राचार्य प्रो. डॉ. बी.पी. अढाऊ तथा ट्रस्टी प्रो. शाहू अढाऊ ने आयोजन के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया. इस अवसर पर ट्रस्टी प्रो. शाहू अढाऊ, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. उज्ज्वल काले, प्रो. जितेंद्र देशमुख, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्याम साबले, एनएसएस महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पूजा गायकवाड़, प्रो. मोनिका भुरले, प्रो. विभावरी खोड़े, प्रो. समृद्धि कडू, प्रो. तेजस्विनी खांडेकर, प्रो. वीणा मनोहर तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी सचिन धानोरकर, नितिन इंगोले, रवींद्र गुडधे, अजिंक्य खंडारे एवं प्रतीक्षा गावंडे सहित अन्य उपस्थित थे.





