शिवसेना महिला आघाडी की विधानसभा समीक्षा बैठक उत्साह से

महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण

मोर्शी /दि.1- शिवसेना महिला आघाडी, मोर्शी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के महिला पदाधिकारी समीक्षा बैठक सहित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह उत्साह से मनाया. शिवसेना उपजिला प्रमुख अमोल भुयार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम मेंं नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवसेना उपनेता तथा प्रवक्ता और वाशिम लोकसभा संपर्क प्रमुख श्रीमती प्रीतिताई बंड थी. प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में महिला संपर्क प्रमुख अमरावती- अकोला-वाशिम जिला अ‍ॅड संजनाताई गवली पाटिल ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर मोर्शी नगर परिषद की नगराध्यक्ष प्रतीक्षा रवीन्द्र गुल्हाने प्रमुख रूप से उपस्थित थी.
शिवसेना की संगठनात्मक ताकत बढाने के लिए महिला पदाधिकारियों ने गांव गांव में सक्रीय रूप से काम करे तथा महिला संगठना अधिक मजबूत करने के लिए शाखा विस्तार पर जोर देने का आवाहन इस समय किया गया. वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन मजबूत करने के संबंध में विविध उपाय योजना चलाकर कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर वर्षा भोयर, जयश्री कातकीडे, अमर मते, रविन्द्र गुल्हाने, तथा अमन गायकी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. नवनियुक्त पदाधिकारियों में हर्षा विनोदराव गोरडे, योगिता अमोल मस्के, संगीता काठोडे, दीपिका हरीष नागापुरे, प्रगति बाबूरावजी वानखडे, हिवरखेड रेखा भोजने, ज्योति शेंडे, रूपाली हरले, कोकीला तरूण अरबट, संगीता रामदास सुडे, ममता वाहने, चिंचोली गवली, सुनंदा धनपाल गिरी है. इस अवसर पर नवनियुक्त महिला आघाडी पदाधिकारियों को शुभकामनाए दी गई.

Back to top button