राकेश मार्केटिंग में ब्रांडेड गृहपयोगी वस्तुओं पर 50 फीसद की छूट

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में दी जा रही सहुलियत

* ऑफर के अब केवल अंतिम दो दिन बाकी
अमरावती/दि.11 – विश्व महिला दिवस के औचित्य को साधते हुए स्थानीय बच्छराज प्लॉट स्थित राकेश मार्केटिंग ने महिलाओं के लिए विविध नामांकित कंपनियों की गृहपयोगी वस्तुओं पर 50 फीसद तक छूट देने की योजना चलाई है. महिला दिवस एवं महिला सप्ताह के निमित्य 6 मार्च से 12 मार्च तक चलाई जा रही इस योजना के अब अंतिम दो दिन शेष है तथा कल 12 मार्च को रात 9 बजे तक राकेश मार्केटिंग में खरीददारी करते हुए इस विशेष ऑफर का लाभ लिया जा सकता है.
विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को विशेष सम्मान मिले, इस बात के मद्देनजर राकेश मार्केटिंग ने लगभग सभी नामांकित ब्रांडेड कंपनियों के जरिए गत वर्ष भी इसी तरह की ऑफर उपलब्ध कराई थी. जिसे अमरावती शहर की महिलाओं की ओर से भरपूर एवं जबरदस्त प्रतिसाद मिला था. जिसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह विशेष ऑफर उपलब्ध कराई गई है. जिसके तहत सेलो, बजाज, महाराजा व्हाइटलाइन, त्रामोंटीना, पेकस्पो, फ्यूटूरा, पर्लपेट, रॉक्स, लुमिनार्क, मॉर्फी रिचर्ड, लाराह, हॉकिन्स, प्रेस्टीज, एरा ग्लास वेयर, प्रीथी, हाय-लक्स, वर्चू होवेअर, तेफल, सर्ववेल, ला-ओपल, मिल्टन व डब्लीन जैसी नामांकित कंपनियों के चुनिंदा गृहपयोगी वस्तुओं पर 50 फीसद की छूट दी जा रही है.
उल्लेखनीय है कि, मौजूदा स्थितियों में एलपीजी सिलेंडर की दर वृद्धि और उपलब्धता में अनियमितता के चलते इंडक्शन चुल्हे को उत्तम तंत्रज्ञान वाला बेहतरीन पर्याय कहा जा सकता है और राकेश मार्केटिंग में विशेष ऑफर के तहत 65 फीसद से अधिक की सहुलियत वाली दरों पर पहली बार इंडक्शन चुल्हे को विक्री हेतु उपलब्ध कराया गया है. यह जानकारी देते हुए रार्केश मार्केटिंग के संचालक राकेश बिहाणी व सुमीत हेडा द्वारा विश्वास जताया गया कि, ऑनलाइन से भी ज्यादा सस्ती दरों पर सभी गृहपयोगी वस्तुएं अमरावती वासियों को राकेश मार्केटिंग में ही उपलब्ध हो सकती है.
विगत 25 वर्षों से अमरावती वासियों की सेवा में उपलब्ध रहनेवाले राकेश मार्केटिंग में पुराने तांबे व पितल की मोड लेते हुए उसके बदले नई वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा भी उपलब्ध है. साथ ही राकेश मार्केटिंग द्वारा हमेशा ही ग्राहकों के लिए नए-नए उत्पाद प्रस्तुत किए जाते है. जिसके तहत इस बार राकेश मार्केटिंग में शुद्ध व प्रमाणित कांसे (कांस्य) के डीनर सेट व कुकवेयर की विशालकाय श्रृंखला विक्री हेतु उपलब्ध है. बर्गनरत स्लो कुकर, सुंदर क्रॉकरी व ग्लास उत्पादों की विस्तृत श्रेणी ग्राहकों में जबरदस्त लोकप्रिय और घर संसार के लिए लगनेवाली सभी गृहपयोगी वस्तुएं राकेश मार्केटिंग में एक ही छत के नीचे विक्री हेतु उपलब्ध है. जिसमें प्रमुख रुप से क्रॉकरी, स्टील, तांबा, पितल, थर्मोवेयर, किचन अप्लायंसेस, प्लास्टिक हाउसहोल्ड व गिफ्ट आर्टीकल्स सहित विवाह समारोह हेतु लगनेवाले संपूर्ण पूजा साहित्य पितल व तांबे की आकर्षक भव्य-दिव्य मूर्तियां व समई जैसी अनेक वस्तुएं राकेश मार्केटिंग में बेहद वाजीब दामों पर उपलब्ध है.
विश्व महिला दिवस के निमित्य ब्रांडेड वस्तुओं पर 50 फीसद की छूट दी जा रही है और इस तरह की आकर्षक योजना सालभर में केवल एक बार ही चलाई जाती है. जिसके तहत इस वर्ष यह विशेष ऑफर 6 से 12 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से रात 9 बजे तक की जानेवाली खरीददारी पर दी जा रही है. जिसके अब केवल अंतिम दो दिन शेष बचे हुए है. ऐसे में राकेश मार्केटिंग के संचालकों द्वारा सभी अमरावती वासियों से इस विशेष छूट व ऑफर का लाभ उठाने का आवाहन किया गया है.

Back to top button