7 स्ट्राइकर्स ने जीता बॉक्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का खिताब
जी. एच. रायसोनी अमरावती विद्यापीठ में स्पर्धा का आयोजन

अमरावती/ दि.13 – जी. एच. रायसोनी विद्यापीठ, अमरावती द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित इंटर-कॉलेज बॉक्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2026 में विद्या भारती महाविद्यालय, अमरावती की टीम 7 स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था. दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद 7 स्ट्राइकर्स ने विजय हासिल की और ट्रॉफी के साथ 7 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त किया. उपविजेता का खिताब नागा स्ट्राइकर्स जी एच रायसोनी विद्यापीठ अमरावती टीम ने जीता. उन्हें 5 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। खिलाड़ियों ने टीमवर्क, कौशल और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
टूर्नामेंट का शुभारंभ भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता डॉ. प्रशांत अवचट और कुलसचिव डॉ. स्नेहिल जायसवाल उपस्थित थे. अन्य प्रमुख अतिथियों में डॉ. चेतन बोबड़े, प्रो. हेमंत डहाके, डॉ. सचिन पडोले, प्रो. अल्ताफ खान, मनीष पचकवाड़े, भूषण पाटणकर, प्रो..भूषण परिकर और डॉ. अमर मोरे शामिल थे. उनके प्रेरणादायक संबोधनों ने खिलाड़ियों में जोश भरा. मैचों का संचालन अंपायर शुभम पवार, कार्तिक कुथे और शांतनु मोरे ने निष्पक्ष और कुशलता से किया.
* व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता खिलाडी
– मैन ऑफ द टूर्नामेंट : आदित्य यादव (विद्या भारती महाविद्यालय, अमरावती)
– बेस्ट बैट्समैन : आदित्य यादव (विद्या भारती महाविद्यालय, अमरावती)
– बेस्ट बॉलर : तुषार (जी. एच. रायसोनी यूनिवर्सिटी, अमरावती)
* समारोह में पुरस्कार वितरित
समापन समारोह में प्रो. भूषण परिकर, प्रो. कुणाल बोरकर, प्रो. मोहम्मद रेहान और डॉ. अमर मोरे सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में विजेताओं, उपविजेताओं और व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित किए गए.
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में लता श्री बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, शिव सोलर एनर्जी, लक्ष्य अकादमी, वी वानखेड़े बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, मेलघाट ब्लड सेंटर (परतवाड़ा) और आर्टिसन्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड जैसे प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.





