रघुवीर मिठाईयां की 7 वीं शाखा का कल शुभारंभ

दिलीपभाई पोपट ने कहा- सब अमरावती के लोगों का स्नेह

* 55 साल की परंपरा और क्वॉलिटी पर कोई समझौता नहीं
अमरावती /दि.1- मिठाईयों के लिए विदर्भ विख्यात अमरावती के अपने पोपट परिवार संचालित रघुवीर समूह की सातवीं शाखा ‘रघुवीर मिठाइयां’ का भव्य उद्घाटन गुरुवार 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर कैम्प-रोड पर डी-मार्ट के सामने स्थित डागा प्लाजा में होने जा रहा है. दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में इस आउटलेट का विधिवत शुभारंभ फीते की गांठ खोलकर किया जाएगा. इस मौके पर दिलीपभाई पोपट ने अमरावती मंडल से चर्चा में कहा कि, सबकुछ अमरावती के लोगों के स्नेहाभाव के कारण संभव हो रहा है. निश्चित ही रघुवीर अपने किसी भी प्रॉडक्ट में गुणवत्ता पर समझौता नहीं करता. उसी प्रकार परंपरा के अनुरुप बिजनेस किया जा रहा है. जिसमें इथिक्स को सर्वोच्च स्थान है.
* और 10-15 परिवार जुडे
दिलीपभाई पोपट ने बताया कि, रघुवीर अमरावती का परिवार लगभग 300 परिवारों का है. कल खुलने जा रहे आउटलेट के साथ अब और 10-15 परिवार रघुवीर से जुड जाएंगे. खुशी है कि, रोजगार को प्रोत्साहन मिल रहा है. अप्रत्यक्ष रुप से भी रघुवीर रोजगार को बढावा देता आया है. श्याम चौक की मुख्य रघुवीर मिठाईयों के सभी उत्पाद कल से शुरु होने जा रहे आउटलेट में उपलब्ध होंगे.
* 600 वर्ग फीट का मिठाई और ब्रेकरी शोरुम
करीब 600 वर्ग फीट में तैयार ‘रघुवीर मिठाइयां’ के इस आधुनिक आउटलेट में मिठाइयों के अलावा नमकीन, नाश्ता और बेकरी आइटम्स की विस्तृत श्रृंखला ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी. इस नई शाखा में पारंपरिक स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति का खास संगम देखने को मिलेगा. हर उत्पाद में शुद्धता, गुणवत्ता और स्वाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. यही वजह है कि ‘रघुवीर’ ब्रांड आज ग्राहकों के बीच भरोसे का प्रतीक बन गया है, जहां लोग सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि विश्वास भी खरीदते हैं.
* 55 वर्ष पहले शुरु हुई थी रघुवीर टी स्टॉल
बता दें कि करीब 55 वर्ष पहले श्याम चौक में मंगलभाई पोपट ने एक छोटे में ‘रघुवीर टी स्टॉल’ के रूप में बीज बोया था जो आज एक वटवृक्ष के रूप में समूचे अमरावती शहर या जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे विदर्भ में स्वाद के शौकीनों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहा है. बदलते दौर के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिलीपभाई पोपट ने वर्ष 1995 में मिठाई और नमकीन व्यवसाय में कदम रखा. गुणवत्ता व भरोसे के दम पर वह अपने इस उपक्रम को कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.
* परंपरा और गुणवत्ता का संगम
दिलीपभाई पोपट ने शुभारंभ अवसर पर कहा – ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है. हम शुद्धता और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते और यहीं हमारी पहचान है. रघुवीर समूह की यह नई शाखा न केवल स्वाद की नई पहचान बनेगी.

Back to top button