शेयर मार्केट से मुनाफा दिलवाने का प्रलोभन देकर साढे 5 लाख की ठगी
साई नगर के सेवानिवृत्त कर्मचारी को महिला जालसाज ने लगाया चूना

* सायबर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमरावती/ दि.1 – साईनगर के अकोली रोड स्थित नित्यानंद कॉलोनी में रहनेवाली एक सेवानिवृत्त कर्मचारी महेंद्र विश्वनाथ शेंद्रे (58) को एक अज्ञात महिला ने संपर्क कर शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा दिलवाने का प्रलोभन देकर साढे 5 लाख रूपए से ऑनलाइन ठग लिया. साइबर पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक महेन्द्र शेंद्रे ने सायबर पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत में बताया है कि 20 फरवरी से 21 मार्च के दौरान अज्ञात मोबाइल धारक महिला ने उनसे संपर्क कर शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर अधिक मुनाफा दिलवाने का प्रलोभन दिया. इसके तहत आरोपी महिला ने महेंद्र को वॉट्सअॅप ग्रुप में शामिल कर पैसे निवेश करने के लिए टीसीजी प्लस अॅप डाउनलोड करने और एकाउंट खोलकर ढाई लाख रूपए निवेश करने मजबूर किया. पश्चात महेंद्र शेंद्र को 15 लाख रूपए निवेश कर शेयर खरीदने कहा. तब महेन्द्र ने उतने पैसे की व्यवस्था न रहने के कारण निवेश करने से इंकार कर दिया. तब आरोपी महिला ने उन्हें निवेश किए गये पैसों पर 5 लाख रूपए का मुनाफा होने की बात कर 10 लाख रूपए का कर्ज लेकर निवेश करने कहा. महेंद्र ने हा कहते हुए 15 लाख रूपए के शेयर खरीदे. तब टीसीजी प्लस अॅप पर उन्हें 63 लाख 86 हजार 200 रूपए का मुनाफा होने का दिखावा किया गया. महेन्द्र ने पैसों की मांग की तब विड्रॉल करने के लिए उन्हें 30 प्रतिशत रकम भरने कहा और उसके मुताबिक महेंद्र ने 3 लाख रूपए महिला द्बारा बताए गये एकाउंट नंबर पर आरटीजीएस किए. उसके बाद पैसे विड्रॉल करने कहा गया तब आरोपी महिला ने टालमटोल जवाब दिए. महेंद्र शेंद्रे को अपने साथ साढे 5 लाख रूपए की ऑनलाइन ठगी होने का पता चलते ही उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.





