आर्यन प्रमोदकुमार वर्मा का सुयश

प्रतिनिधि/दि.३१
अमरावती – स्थानीय तखतमल इंग्लिश हाईस्कूल साई के कक्षा १० वीं के छात्र व पटेल नगर निवासी आर्यन प्रमोदकुमार वर्मा ने एसएससी बोर्ड की परीक्षा में ८९ प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता पायी है. आर्यन की इस सफलता पर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से अभिनंदन किया गया. साथ ही पटेल नगर के नागरिकों ने भी उसका अभिनंदन कर बधाई दी. आर्यन वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता प्रमोदकुमार वर्मा, माता निर्मला वर्मा, दादी मीरा वर्मा, चाचा नंदकिशोर वर्मा, स्कूल के qप्रसिपल व शिक्षकों के दिया. आर्यन भविष्य में प्रशासकीय सेवा में जाकर देश के लिए अपना योगदान देना चाहता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button