सडक हादसे में युवक की मौत

शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र की घटना

शिरजगांव कसबा /दि.13 तेज रफ्तार से दौड रही दुपहिया की हुई भिडंत में एक 20 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम चांदुर बाजार तहसील के मोथा ग्राम निवासी विक्रम तेजूराम शेलके (20) है. यह दुर्घटना शिरजगांव थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी की रात 7 बजे के दौरान विक्रम शेलके एमएच-27/बीएस-8148 क्रमांक की दुपहिया पर सवार होकर बहिरम रोड से जा रहा था. एक ढाबे के पास सामने से आ रही दुपहिया क्रमांक एमएच-27/सीक्यू-6998 के चालक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए विक्रम की दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में विक्रम गंभीर रुप से घायल हो गया था. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button