जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का दर्शन समारोह

संत नगरी में 22 व 23 को आयोजन

अमरावती/दि.19 – जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान के अंधश्रद्धा निर्मुलन उपक्रम अंतर्गत अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी, जगद्गुरु रामानंदाचार्य दक्षिणपीठ नाणीजधाम के मार्गदर्शन व दर्शन समारोह का आयोजन 22 व 23 फरवरी को ज.न.म. संस्थान, उपपीठ पश्चिम विदर्भ, चिंचोली फाटा (सवर्णा), खामगांव हायवे, ता. शेगाव, जि. बुलढाणा में सुबह 9:00 बजे किया है, यह जानकारी पश्चिम विदर्भ पीठ प्रमुख कुंडलिकराव वायभासे, व्यवस्थापक सुरेश मोरे, पीठ प्रसिद्धी प्रमुख अमर इधोल ने दी.
कार्यक्रम के तहत अनेक सामाजिक उपक्रमों को आयोजन किया जाएगा. ग्रामस्वच्छता अभियान, शैक्षणिक उपक्रम अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम की मुफ्त शाला, नि:शुल्क वेदपाठ शाला, रक्तदान शिविर उपक्रमों का समावेश होता है. उक्त कार्यक्रम के लिए पश्चिम विदर्भ पीठ अंतर्गत जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाविक भक्त, साधक, शिष्य, हितचिंतकों ने 22 व 23 फरवरी को जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी के प्रवचन व दर्शन समारोह का लाभ लेने का आवाहन किया है. इस कार्यक्रम में 22 फरवरी को साधक दीक्षा व 23 फरवरी को उपासक दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा. ज्यादा से ज्यादा भाविकों ने उपासक दीक्षा व उपासकों ने साधक दीक्षा लेने के लिए पंजीयन करने तथा परमश्रद्धेय रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजीं के प्रवचन व दर्शन का अवश्य लाभ लेने का आवाहन पश्चिम विदर्भ पीठ समिती, जिला सेवा समिती ने किया है.

Back to top button