कल अमरावती सीपीडीए की आमसभा
राष्ट्रीय अध्यक्ष धैर्यशील पाटील सहित वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

अमरावती/दि.5 – सीपीडीए अमरावती की महत्वपूर्ण आमसभा कल मंगलवार, 6 अक्तूबर को शाम 7 बजे स्थानीय बडनेरा रोड स्थित विरसा होटल में आयोजित की जा रही है. आमसभा में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहकर सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे. आमसभा में सीपीडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष धैर्यशील पाटील प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. राज्य सचिव प्रफुल्ल जैन तथा विदर्भ प्रांत के उपाध्यक्ष सुनील भाटिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.
बैठक में संगठन को अधिक मजबूत बनाने के साथ ही व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इसके अलावा व्यापारियों के हितों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना भी तय की जाएगी. सीपीडीए अमरावती के पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों से आमसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने और बैठक को सफल बनाने का आह्वान एमसीपीडीएफ के संगठन मंत्री श्याम शर्मा तथा अमरावती सीपीडीए के अध्यक्ष संदीप खेडकर सहीत प्रशांत लड्डा, संजय अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल ने किया है.





