क्राइम ब्रांच की तीन जगह छापे में दो जुआरी गिरफ्तार

अमरावती/दि.6 – क्राइम ब्रांच यूनिट नंबर 1 ने 5 अक्टूबर को अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध अप्रवासी तथा दो जुआरियों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई.
वलगांव थाना क्षेत्र में दोपहर 12 बजे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने समता नगर निवासी तेजस उर्फ चेतन राजू भांबुरकर (24 को गिरफ्तार किया. इसी क्षेत्र में दोपहर 12.45 बजे जुए के अड्डे पर छापा मारकर सतीनगर निवासी नासिर शाह गफ्फार शाह (45) को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 2,390 रुपए नकद और जुए का सामान जब्त किया गया. इसके अलावा नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में भी दोपहर 12.45 बजे जुए के अड्डे पर कार्रवाई की गई. यहां से यास्मीन नगर निवासी रिजवान खान रहीम खान (29) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,660 रुपए नकद और जुए का सामान बरामद किया गया. तीनों कार्रवाइयां पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, पुलिस उपायुक्त प्रांजल सोनवणे तथा सहायक पुलिस आयुक्त निलेश ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट नंबर 1 की टीम ने की. कार्रवाई में अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे.





