माहेश्वरी महिला मंडल का सुंदर आयोजन

26 सखियों के गणगौर उजवने उत्साह से

* उपहारों का भी वितरण, सर्वत्र हर्ष
अमरावती/दि.21 – माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आज माहेश्वरी भवन में गणगौर सामूहिक उजवने का सुंदर व सफल आयोजन किया गया. 26 सखियों के उजवने उत्साह, उमंग से संपन्न हुये. आमंत्रित सखियों को मंडल की ओर से स्वादिष्ट भोजन करवाने के साथ उपहार भी दिये गये. जिससे आमंत्रित सौभाग्यवतियों का हर्ष, उल्लास बढ गया था. आयोजन में पग-पग पर पिछले अनेक दिनों से चली आ रही तैयारियों की झलक स्पष्ट नजर आयी. महिला मंडल ने बडे ही चाव और परिश्रमपूर्वक सामूहिक उजवने का आयोजन किया.
इस समय अध्यक्ष निशा जाजू, सचिव दीपिका मंत्री, कोषाध्यक्ष कीर्ति चांडक, अनीता मंत्री, रानी करवा, रजनी टवानी, पूजा तापडिया, रश्मी नावंदर, सरोज चांडक, रेखा भूतडा, सोनाली राठी, ललीता लखोटिया, कल्पना मालानी आदि ने संयोजक का दायित्व बखूबी निभाया. उजवने में निधि मूंधडा, सोनल लढ्ढा, आशीता शर्मा, परिनीति भूतडा, काजल बियानी, पूनम जांगीड, रोशनी सिसोदिया, श्रद्धा झंवर, आयुषी मालपानी, मीनाक्षी लखोटिया, राधिका तापडिया, सोनल बाहेती, सुरभि डागा, उज्वला मालानी, कल्पना मालानी, सोनल चांडक, रजनी शर्मा, आयुषी तापडिया, अलका जोशी, वनीता राठी, प्रीति लोढा, कांता चांडक, निधि साबू के उजवने किये गये. दो उजवने महिला मंडल ने नि:शुल्क किये. जिलाध्यक्ष किरण मूंधडा, राशि लाहोटी, रेणु केला, शशि मूंधडा, शीतल सोमानी, विद्या करवा, संध्या केला, श्यामा लाहोटी, सविता डागा, अनीता साबू, बसंती राठी, शोभा बजाज आदि का योगदान और उपस्थिति रही. पंचायत सरपंच सुरेश साबू, पूर्व अध्यक्ष प्रा. जगदीश कलंत्री, राधेश्याम भूतडा, अशोक जाजू, बिहारीलाल बूब और पंचायत कार्यकारिणी का बडा सहयोग प्राप्त होने की जानकारी दी गई.

Back to top button