मकान को लगी आग में ऑपरेशन के लिए रखे 50 हजार रुपए जलकर राख

गहने बेचकर की थी पैसों की व्यवस्था, कोई जीवित हानी नही

अमरावती/दि.21 – बडनेरा शहर के जुनी बस्ती के इंदिरा नगर परिसर में एक मकान को लगी आग में परिवार प्रमुख के ऑपरेशन के लिए मंगलसुत्र बेचकर जमा किए गए 50 हजार रुपए जलकर राख हो गए. शुक्रवार 20 मार्च की रात 8 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई. शनिवार 21 मार्च को यह शस्त्रक्रिया होनेवाली थी. लेकिन मकान को आग लगने के कारण परिवार के सामने संकट निर्माण हो गया हैं.
इंदिरा नगर परिसर में अनिल वर्‍हेकर का घर हैं. उसके मकान को शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस आग से घर का पूरा साहित्य राख हो गया. अनिल वर्र्‍हेकर का ऑपरेशन रहने से वे अमरावती के एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनके ऑपरेशन के लिए किसी तरह 50 हजार रुपए की व्यवस्था कर वह घर के अलमारी में रखे थे. वह भी इस आग से जल गए. इस घटना से वर्‍हेकर परिवार पर संकट आन पडा हैं. परिवार का पेट कैसे भरना और ऑपरेशन की व्यवस्था भी अब कैसी करना, यह दुविधा उनके सामने आ गई हैं.

* विद्युत उपकरण जले
आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की जानकारी परिसर के नागरिकों ने दी. वर्‍हेकर के घर को आग लगने के पूर्व इंदिरानगर परिसर की डीबी से आग की चिंगारी गिरी. इसी दौरान नागरिकों के घर के टीवी, पंखे, इलेक्ट्रीक उपकरणों को उच्च दाब के कारण नुकसान पहुंचा. नगरसेवक नाना आमले भी घटनास्थल पहुंच गए थे.

Back to top button