1500 मीटर दौड़ में सृष्टि उईके ने हासिल किया द्वितीय स्थान
जिजामाता कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्रा का विभागीय प्रतियोगिता के लिए चयन

मोर्शी/दि.14– स्थानीय जिजामाता माध्यमिक विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा सृष्टि बाबूलाल उईके ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 वर्ष आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इस उल्लेखनीय सफलता के आधार पर उसका चयन यवतमाल में आयोजित होने वाली विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है.
सृष्टि की इस उपलब्धि पर कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उसका अभिनंदन किया तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय खेल मार्गदर्शक रोशन खानंदे सर को दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुधीरकुमार सवाई, वरिष्ठ शिक्षक शैलेश ठाकरे, प्रा. जावले, प्रा. कोटांगले, प्रा. ढोकणे, कु. कानबाले, कु. गाडगे, श्री गावंडे, कु. अजमिरे, श्री भारती, श्री खासबागे, कु. उईके, कु. नाखले, कु. ढोक, श्री तंतरपाळे, श्री चौधरी और श्री गोमकाळे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. सृष्टि उईके की इस सफलता से विद्यालय के खेल क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. अब सभी की निगाहें यवतमाल में होने वाली विभागीय प्रतियोगिता में उसके प्रदर्शन पर टिकी हैं. विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि सृष्टि आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगी.





