जलगांव में भीषण एक्सीडेंट, 6 की मौत
मृतकों में तीन बच्चे, जामनेर सहमा

जलगांव/दि.15- छपते-छपते मिले समाचार के अनुसार जलगांव जिले के जामनेर में आज दोपहर मालदाभडी ग्राम के पास ट्रक और दुपहिया की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई. प्राथमिक जानकारी में बताया गया कि, मृतकों में तीन बालकों का समावेश है. दुर्घटना के बारे में सुनते ही जामनेर सन्न रह गया. ब्यौरे का इंतजार है.




