भातकुली मार्ग के जिनिंग फैक्टरी को लगी भीषण आग

करोडों रुपए का नुकसान

* गजानन कॉटस्पीन जिनिंग जलकर राख
अमरावती/दि.21 भातकुली-दर्यापुर मार्ग पर स्थित श्री गजानन कॉटस्पीन जिनिंग फैक्टरी को भीषण आग लगने से करोडों रुपए का नुकसान हो गया. शुक्रवार 20 मार्च को दोपहर में यह घटना घटित हुई. भाग्यवश इसमें कोई जीवितहानी नहीं हुई.
भातकुली-दर्यापुर मार्ग पर गजानन कॉटस्पीन जिनिंग फैक्टरी हैं. शुक्रवार को दोपहर में अचानक इस फैक्टरी को आग लग गई. कुछ समय में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. घटना की जानकारी भातकुली नगर पंचायत, दर्यापुर नगर परिषद और अमरावती के अग्निशमन दल को दी गई. अमरावती से करीबन 15 गाडिया घटनास्थल पहुंची थी. साथ ही भातकुली व दर्यापुर नगर परिषद का अग्निशमन दल भी आग को काबू करने के लिए पहुंच गया था. संपूर्ण परिसर में धुआं ही धुआं था. इस भीषण आग से करीबन 6 करोड रुपए का नुकसान होने का प्राथमिक अनुमान लगया गया हैं. भाग्यवश इस घटना में कोई जीवितहानी नहीं हुई.

Back to top button