रमजान के पावन पर्व पर रोजा इफ्तार पार्टी

नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन का आयोजन

* पुलिस अधिकारियों सहित मुस्लिम समाजबंधु रहे उपस्थित
अमरावती /दि.13 – अल्पसंख्यक समाज के पावन रमजान पर्व पर नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन की ओर से गुरुवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था.
इस अवसर पर शहर पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त श्याम घुगे, रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे यातायात विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त रताले के अलावा हाफीज नजमोद्दीन अंसारी, एचवीपीएम मुस्लिम हेल्पलाइन के हाजी रम्मू सेठ, मुश्ताक बिल्डर, आहात भाई, अनवर भाई, अबरार भाई, आसिफ भाई, कबरिस्तान कमिटी के शहजाद भाई, असनोद्दीन भाई, पार्षद सलाउद्दीन भाई, सुरेश रतावा, इकबाल साहिल, याहां खान पठान, हमीद शद्दा, रिजवान कुरैशी, तौसिफ अहमद, जावेद खान, दानिश अजान, अतिक अहमद के साथ बडी संख्या में अल्पसंख्यक क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button