दुकान संचालक द्वारा की जा रही प्रताडना के चलते युवक ने की आत्महत्या

तीन हजार रुपए की उधारी के लिए किया गया अपमान

* पुलिस ने किया मामला दर्ज, नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती /दि.13- नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के बिजीलैंड के दुल्हेराजा नामक प्रतिष्ठान में सेल्समेन के रुप में काम करने वाले 28 वर्षीय युवक ने इसी दुकान से उधारी में लिये कपडों के पैसों की मांग को लेकर दुकान संचालक द्वारा की जा रही प्रताडना के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस प्रकरण में मृतक युवक के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दुकान संचालक व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया गया है. मृतक युवक का नाम तपोवन के तेजस विहार परिसर निवासी सूरज सुनील थोरात है. जबकि आरोपियों के नाम विशाल सबलानी और गोलू है.
जानकारी के मुताबिक नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के बिजीलैंड मार्केट में विशाल सबलानी का दुल्हेराजा नामक प्रतिष्ठान है. कपडों के इस प्रतिष्ठान में सूरज थोरात काम पर था. उसने पिछले एक-डेढ माह पूर्व दुकान से काम छोड दिया था. इस दुकान से सूरज ने 3 हजार 28 रुपए की कपडे उधार लिये थे. उधारी के पैसों के लिए विशाल और गोलू ने सूरज को बार-बार फोन करना शुरु किया था. सूरज को लगातार फोन, मैसेज और वॉट्सएप से लगातार धमकियां दी जा रही थी. इन धमकियों से परेशान होकर सूरज ने 7 मार्च को अपने दोस्त के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूरज की मृत्यु के बाद उसके पिता ने उसका मोबाइल चेक किया, तब उसने आरोपियों द्वारा किये गये मैसेज और वॉट्सएप चैटींग दिखाई दिये. इसमें आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई अपमानास्पद भाषा और धमकियों के सबूत पुलिस के हाथ लगे. इस आधार पर सूरज के पिता सुनील थोरात द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुकान संचालक विशाल सबलानी और गोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button