माहेश्वरी शिक्षा सहयोग समिति की सदस्य मिले निगमायुक्त से

शिक्षा क्षेत्र से संबंधित ज्ञापन सौंपा, किया स्वागत

अमरावती/दि.13- स्थानीय माहेश्वरी शिक्षा सहयोग समिति की ओर से आज मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा उन्हें शिक्षा क्षेत्र संबंधी एक ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया.
उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शेखर राठी, उपाध्यक्ष सीए संजय लखोटिया, सचिव रितेश बूब, कोषाध्यक्ष गोपालदास राठी तथा समिति के सभी सदस्यों में प्रकाश केला, संजय राठी, प्रशांत मुंदड़ा, राजू कासट, शरद कासट, डॉ. मुरली बूब आदि उपस्थित थे. अध्यक्ष राठी द्वारा सभी सदस्यों का परिचय आयुक्त वर्षा लढ्ढा से कराया गया. इस अवसर पर समाज के लिए शिक्षा क्षेत्र में कुछ नाविण्यपूर्ण कार्य संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. निगमायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से चर्चा कर समाजहित में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.

 

Back to top button