कन्या शाला मैदान में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत
दर्यापुर की घटना

दर्यापुर/दि.5 – दर्यापुर शहर के कन्या शाला के मैदान में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई. साईनगर निवासी सुधीर दादाराव वानखडे, उम्र 45 वर्ष, मैदान परिसर में मृत अवस्था में मिले. दोपहर करीब 1 बजे के आसपास यह घटना सामने आई.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और दर्यापुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर शव को आगे की जांच के लिए दर्यापुर उपजिला अस्पताल भेज दिया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक शीतल गैस एजेंसी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. उनके निधन की खबर से परिसर में शोक की लहर है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.





