मोरक्को जाएंगे अमरावती के सांसद वानखडे

संसदीय मैत्री दल हेतु चयन

अमरावती /दि.24 – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा विश्व में भारत की उपस्थिति अधिक प्रभावी करने स्थापित संसदीय मैत्री गट के माध्यम से अमरावती के सांसद बलवंत वानखडे का मोरक्को दौरे हेतु चयन किया गया है. वानखडे के निजी सचिव ओमप्रकाश झोड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, संसदीय मैत्री गट विभिन्न देशों का दौरा कर भारत के द्विपक्षीय संबंध अधिक सुदृढ करने में बल देता है.
अमरावती के सांसद वानखडे का यह सांसद के रुप में कदाचित पहला विदेश दौरा है. सांसद वानखडे ने कहा कि, भारत और मोरक्को के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और संसदीय सहकार्य मजबूत करने विविध स्तरों पर यह मैत्री गट चर्चा करेगा. भारत की विदेश नीति में संसदीय स्तर पर गति मिलेगी. महाराष्ट्रीय जनता की आवाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने मेें सहायता मिलेगी. उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा मिलने का भी दावा किया.

 

Back to top button