पहले चरण में संपूर्ण घर का आकलन
प्रत्येक कमरे और सुविधाओं सहित मेंबर्स देखे जायेंगे

* जनगणना का आरंभिक चरण इसी माह से
* प्रत्यक्ष गणना 16 मई से होगी शुरू
अमरावती/ दि.4 – इसी माह शुरू हो रही जनगणना 2026 के संदर्भ में शासन ने बहुत स्पष्ट कह दिया कि लोगों की जानकारी न बेची जायेगी न योजनाओं के लिए उनका उपयोग होगा. अपितु पहले चरण में तो घरों की गणना की जायेगी. दरों मेंं मौजूद कमरे, सुविधाएं और युगलों की जांच खासकर से होगी. इस चरण में जाति अथवा धर्म नहीं पूछा जोयगा. केवल घर की स्थिति और सुविधा देखी जायेगी.
डाटा रहेगा सुरक्षित
डाटा सीधे मोबाइल अॅप में लिया जायेगा. संपूर्ण प्र्रक्रिया डिजिटल और सुरक्षित रहेगी. पहली बार स्वयं दर्ज करने की सुविधा दी जा रही है. 15 दिन पहले ही नागरिकों को अपनी जानकारी देने का अवसर मिलेगा. डेटा सेंटर्स को क्रीटीकल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर की श्रेणी दी जायेगी. प्रत्येक 6 गणक ने एक सुपर वाइजर रहेगा. प्रत्येक चरण की दोहरी पडताल होगी. दावा किया जा रहा है कि जानकारी में कोई छेडछाड नहीं होगी. सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि कोई कागजात नहीं मांगे जायेंगे. दी गई जानकारी की पुन: जांच भी नहीं होगी. जानकारी देना खुद की जिम्मेदारी रहेगी.
लीव इन वाले माने जायेंगे विवाहित
लीव इन रिलेशन में रहनेवाले दोनों परस्पर को स्थायी अपना मानते है तो उन्हें जनगणना में विवाहित माना जायेगा. इस संबंध में स्वयं गणना पोर्टल पर पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक सवाल यह होगा. सरकार ने पहले चरण में पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों को अधिसूचित कर यादी सोलहवीं जनगणना दौरान स्वयं गणना पयार्य चयन करनेवालों का काम शुरू कर दिया है. पोर्टल पर जानकारी दी गई है. पोर्टल पर एफएक्यू सूची प्रसिध्द होगी. इन प्रश्नों में घर की नींव और छत में उपयोग में लायी गई सामग्री, वहां रहनेवाले विवाहित जोडे, परिवार प्रमुख की जानकारी, खाद्यान्न के प्रकार, मूलभूत और आधुनिक सुविधाओं के साथ वाहन की भी जानकारी संंबंधी प्रश्न होंगे.