बडनेरा रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

हत्या, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी

* मृतक की अबतक शिनाख्त नहीं, रेलवे जीआरपी
अमरावती/दि.26- बडनेरा शहर के (नागपुर डाउन) रेल पटरी पर एक 45 से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हडकंप मच गया हैं. मृतक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई या फिर यह रेल हादसा था, इस बाबत बडनेरा रेलवे पुलिस जांच कर रही हैं. मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई हैं.
जानकारी के मुताबिक बडनेरा रेलवे थाना अंतर्गत आनेवाले नागपुर डाउन रेलवे ट्रैक पर आज एक 45 से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस को बरामद हुआ. इस व्यक्ति का कद 5.5 फुट, रंग सावला बाए कान में पिले रंग की रिंग, दाहिने हाथ पर स्टिल का कडा और हाथ पर नागेश और मार्कस नाम अंकित हैं. उसने ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई हैं.घटना की जानकारी मिलने पर बडनेरा जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए अमरावती जिला अस्पताल पहुंचा दिया. मृतक के शरीर पर ट्रेन से गिरने के चोट के कोई निशान नहीं दिखाई दिए हैं. इस कारण इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त हैं. घटनास्थल पर लोहमार्ग के पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे, एलसीबी निरीक्षक तथा बडनेरा जीआरपी पुलिस का दल पहुंच गया था. मृतक की शिनाख्त के लिए जीआरपी पुलिस ने नागरिकों से सहयोग करने और कोई जानकारी मिलने पर 7972080412, 9819389285 पर संपर्क करने का अनुरोध किया हैं. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button