संपत्ति सील करते ही 9.31 लाख का भुगतान

अमरावती – महापालिका के झोन क्रमांक-5 अंतर्गत वार्ड नंबर ई-4 में गत 24 मार्च को 9 लाख 31 हजार का हाउस टैक्स प्रलंबित होने से संपत्ति सील की गई थी. उसका संपूर्ण राशि का भुगतान आज किया गया. जिससे मनपा ने संपत्ति की सील हटाने की कार्यवाही प्रारंभ करने की जानकारी है. मनपा ने आधा दर्जन बडी संपत्तियों को बडे टैक्स बकाये के कारण गत 3-4 दिनों में सील किया. जिसके परिणाम आने शुरु हो गये हैं.

Back to top button