जगन्नाथपुरी, गंगासागर व वैद्यनाथ धाम की यात्रा 10 नवंबर से
श्री श्याम शरणम परिवार की नौ दिवसीय धार्मिक यात्रा

* केवल 10 सीटें शेष
अमरावती/दि.4- श्री श्याम शरणम परिवार, अहमदाबाद की ओर से नवंबर माह में जगन्नाथपुरी, भुवनेश्वर, गंगासागर, कोलकाता एवं वैद्यनाथ धाम की नौ दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यात्रा 10 से 18 नवंबर तक होगी. आयोजकों के अनुसार यात्रा के लिए अब केवल 10 सीटें ही शेष हैं.
यात्रा 10 नवंबर की रात 11.15 बजे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से पारसनाथ एक्सप्रेस द्वारा धनबाद के लिए रवाना होगी. 12 नवंबर को धनबाद पहुंचने के बाद बस से देवघर जाकर श्रद्धालु वैद्यनाथ धाम में दर्शन करेंगे. इसके बाद कोलकाता होते हुए गंगासागर की यात्रा की जाएगी. 4 नवंबर को कोलकाता में काली मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन के बाद ट्रेन से जगन्नाथपुरी के लिए प्रस्थान किया जाएगा. 15 नवंबर को जगन्नाथपुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन तथा अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण होगा. 16 नवंबर को साक्षी गोपाल, कोणार्क सूर्य मंदिर एवं भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर के दर्शन किए जाएंगे. इसके बाद ट्रेन से अहमदाबाद के लिए वापसी होगी. यात्रा 18 नवंबर की सुबह अहमदाबाद पहुंचकर संपन्न होगी. यात्रा शुल्क में रेल यात्रा, होटल में मुक्काम, नाश्ता एवं रात्रिभोज शामिल हैं. थर्ड एसी के लिए 27 हजार रुपए तथा सेकंड एसी के लिए 30 हजार रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है. इच्छुक श्रद्धालुओं से 5 सितंबर तक बुकिंग कराने का अनुरोध किया गया है. अधिक जानकारी के लिए मनीष धानूका से 7600950540 संपर्क करने कहा गया है.





