शिंदे सेना की दहीहांडी भी रद्द
9 को राजकमल चौराहे पर होनेवाला था आयोजन

* डफरीन अग्निकांड प्रभावितों को दी जाएगी आर्थिक सहायता
अमरावती/दि.4 – भारतीय जनता पार्टी व युवा स्वाभिमान पार्टी द्वारा अपने-अपने दहीहांडी के आयोजनों को रद्द किए जाने के बाद अब शिंदे गुटवाली शिवसेना ने भी जन्माष्टमी पर्व निमित्त आगामी 9 सितंबर को आयोजित होनेवाली अपनी दहीहांडी को रद्द करने का निर्णय लिया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शिंदे गुटवाली शिवसेना के जिला प्रमुख संतोष बद्रे ने बताया कि, विगत दिनों डफरीन अस्पताल में घटित अग्निकांड तथा 3 मासूम नवजातों की मौत वाली घटना को देखते हुए पार्टी की जिला इकाई ने दहीहांडी उत्सव को रद्द करने का निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, इस दहीहांडी उत्सव पर खर्च होनेवाली रकम से अब डफरीन अग्निकांड प्रभावितों को यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी.





