सोत्साह मना पार्षद संजय हिंगासपुरे का जन्मदिन

अमरावती/दि.1– अमरावती महानगर पालिका के स्वीकृत पार्षद तथा महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा के विभागीय अध्यक्ष संजय हिंगासपुरे के जन्मदिवस निमित्त आज स्थानीय जिला सामान्य अस्पताल में 200 से अधिक मरीजों को फलों का वितरण किया गया. इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद रामदास तडस सहित राजेश हजारे, अविनाश जसवंते, किशोर जिरापूरे, जयंत औतकर, अखिलेश शिरभाते, आशीष खोडके, अशोक मुंडवाईक, राजेश गुल्हाने, अतुल मांडवे, प्रा. सुनील चौकडे, सौरभ गाडबैल, इशांत राजगुरे, अनिता तिखिले व प्रणिता शिरभाते आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे.

Back to top button