परसों छत्रपति संभाजी महाराज जयंती मानवंदना कार्यक्रम
लोकगायक अवधूत गांधी की शिववाणी में लोकसंगीत समारोह

* छ. संभाजी महाराज स्मारक समिति व शोध प्रतिष्ठान का आयोजन
* यश खोडके और समिति ने किया सभी से आने का आवाहन
अमरावती/दि.12 – स्वराज्य रक्षक, धर्मवीर, अप्रतिम योध्दा एवं हिंदवी स्वराज्य के द्बितीय छत्रपति संभाजी महाराज के 379 वे जन्मोत्सव निमित्त प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्रपति संभाजी महाराज जयंती उत्सव समिति व शोध प्रतिष्ठान (अमरावती) द्बारा मानवंदना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं. स्थानीय नवसारी रिंग रोड परिसर स्थित स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक संजय खोडके की अध्यक्षता के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि अमरावती की विधायक सुलभा खोडके तथा शिव-शंभू की अपने लोक गीतों के जरिए ख्याती विषद करने हेतु पूरे महाराष्ट्र में विख्यात लोक गायक अवधूत गांधी प्रस्तुति देंगे.
इस आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक समिति व शोध प्रतिष्ठान (अमरावती) के यश खोडके ने आज दोपहर आयोजित पत्रकार परिषद में बताया कि समाज की नई पीढी को छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास और उनकी शौर्यगाथा की जानकारी प्राप्त हो, इस प्रमुख उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए परसों गुरुवार 14 मई को शाम 7 बजे छत्रपति संभाजी महाराज के जन्मोत्सव पर मानवंदना कार्यक्रम आयोजित हैं. पत्रकार परिषद में मनपा स्थायी समिति अध्यक्ष अविनाश मार्डीकर, पूर्व महापौर किशोर शेलके, नगरसेवक चंदू खेडकर, समिति अध्यक्ष संकेत महल्ले, सचिव आकाश हिवसे, निमंत्रक और संयोजक ऋतुराज राऊत, भास्कर ढेवले, संकेत सावले, अक्षय चव्हाण उपस्थित थे.
यश खोडके ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर वर्ष 2022 से लगातार आयोजन किया जा रहा है. चौराहे का नाम भी छत्रपति संभाजी रखा गया है. आयोजन में हजारों की संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध उन्होंने किया. उन्होंने बताया कि, अवधूत गांधी पावनखिंड फिल्म के मशहूर पार्श्वगायक है. जिन्होंने वीररस से भरपूर गीत गाए है. जिसमें ‘युगात मांडली…’, ‘शिवबा राजा…’ जैसे गीतों से भरपूर प्रसिद्धी पाई है. यह आयोजन लोक गायन, लोक संगीत, भारुड, भक्ति संगीत आधारित है. जिसमें उपस्थितों को बडा आनंद आएगा. अत: अवश्य सभी से पधारने का अनुरोध उन्होंने किया. समारोह के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास का जतन, विचारों व आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में एकता, धैर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना दृढ करना है.
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु ऋतुराज राउत, आकाश हिवसे, संकेत महल्ले, प्रमोद धनाडे, अभिमन्यु तायवाडे, मनीष पाटिल, बादल काले, अभिषेक हजारे, स्मीत माथुरकर, मयुर झांबानी, पियुष वसु, शुभम पारोदे, वैभव तिडके, जयेश सोनोने, सार्थक खोरगडे, प्रतिक डूकरे, संकेत बोके, अभिलाष नरोले, प्रथमेश गवई, सागर इंगले, उज्वल पांडे, सागर महल्ले, कपिल यादगिरे, निखिल रहाटे, प्रथमेश बोके, अर्जुन खडसे, अभिजीत वैद्य, संकेत अलसपुरे, अक्षय पलसकर, सचिन जवंजाल, रोहण तायडे, शिवराज पाटिल, अक्षय खापरकर, गौरव पडोले, पंकज खंडालकर, मनीष फाटे, तूषार पडोले, अदित्य निर्मल, सृजन तेलखडे, राहुल वाघ, प्रतीक पाटेकर, मनीष पेठे, गौतम बागडे, अमन गुडधे, वैभव वराले, वैभव तल्हार, तुषार पडोले, शुभम पांडे, राहुल कातडे, पंकज शर्मा, आदित्य गुप्ता, ऋषिकेश कुरलकर, श्रवण मोरे, रूद्रप्रतापसिंह ठाकूर, अंकित दहिकर, स्वराज रोडे, मानव गवई, गौरव अढाउ, हिमांशू गुप्ता, तेजस पोटे, सन्मित वानखडे, आदेश भोकरे, ऋत्विक कराडे, सर्वज्ञ बारबध्दे, ऋतुराज साबले, ऋषि गाडगे, प्रथम निकम, ओम बिजागरे, अनुराग वैराडे, अभिषेक इंगोले, पराग राउत, आदित्य काले, प्रज्वल काले, रूदेश म्हसतकर, देवांशु गाडेकर आदि प्रयासरत हैं.

* छत्रपति संभाजी महाराज संपूर्ण देश के गौरवशाली व्यक्तित्व है. उनके अतुलनीय बलिदान के कारण स्वराज्य सक्षम हुआ है. उनके शौर्य से स्वराज्य की रक्षा का सबसे बडा आदर्श समाज के सामने रखा जा सकता है. ऐसे स्वराज्य रक्षक संभाजी महाराज के जन्मोत्सव निमित्त मानवंदना अर्पण करने समस्त अमरावती से उपस्थित रहने का अनुरोध करता हूं.
– यश खोडके, अध्यक्ष, शोध प्रतिष्ठान, अमरावती.





