अमरावती में नहीं दिखेंगे दोनों भी ग्रहण

पं. करण महाराज का स्पष्ट कहना

अमरावती/दि.12 – शहर के युवा पुरोहित पं. करण महाराज ने आज रात और आगामी 28 अगस्त के सूर्य तथा चंद्र ग्रहण के भारत में नहीं दिखाई देने के कारण कोई भी नियम पालन करने की आवश्यकता नहीं होने की बात कही. करण महाराज ने बताया कि, आज बुधवार 12 अगस्त का सूर्यग्रहण खग्रास है. भारतीय समयानुसार ग्रहण का स्पर्श रात्री 9 बजकर 4 मिनट से होगा. रात्री 11.16 को मोक्ष और मध्यरात्री पश्चात 1.28 बजे पूर्ण हो जाएगा.
उसी प्रकार आगामी 28 अगस्त को खंडग्रास चंद्रग्रहण रहेगा. भारतीय समयानुसार सबेरे 6 बजकर 54 मिनट से 12.32 तक ग्रहण रहेगा. किंतु यह दोनों ही सूर्य और चंद्र ग्रहण भारत में कहीं पर भी दृष्य नहीं है. अत: भारत में इससे संबंधी कोई भी यम-नियम, सूतक आदि मान्य नहीं रहने की जानकारी करण गोपाल पुरोहित महाराज ने दी.

Back to top button