नहीं शुरू हुआ दो झोन में ‘कोणार्क’ का सफाई काम
झोन 1 नं. 1 के प्रभाग क्रमांक 6 में पूर्व महापौर संजय नरवणे खडे रहे 4 घंटे

* स्वास्थ्य अधिकारी अजय जाधव पहुंचे दो घंटे बाद
* कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग
* पुराने ठेकेदारों ने किया आज से काम बंद, आगे काम करने से किया इंकार
* अधिकारियों की चुप्पी से पार्षदों और नागरिकों में रोष
अमरावती/ दि.14 – मनपा क्षेत्र के झोन क्रमांक 1 और 5 के दैनंदिन कचरा संकलन की जिम्मेदारी आज से कोणार्क कंपनी को संभालना था. मनपा की स्वच्छता को लेकर हुई विशेष सभा में महापौर समेत मनपा आयुक्त ने इस बाबत सभागृहों को जानकारी दी. लेकिन सफाई कामगार न मिलने से कोर्णाक इन्फ्रा कंपनी इन दो झोन का काम आज से शुरू नहीं कर पायी है. झोन क्रमांक 1 के प्रभाग क्रमांक 6 के पूर्व महापौर व भाजपा पार्षद संजय नरवणे आज सुबह 6.30 बजे से 4 घंटे तक मनपा कुल नंबर 17 के पास खडे रहे, लेकिन कोई भी सफाई कर्मी न पहुंचने से उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. अजय जाधव को बुलाया. वे भी दो घंटे बाद पहुंचे. तब संजय नरवणे ने रोष व्यक्त करते हुए संबंधित कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की. निगमायुक्त से संपर्क कर उन्होेंने इस बाबत जानकारी दी. अधिकारियों की चुप्पी रहने से दोनों झोन के पार्षद व नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त है.
शहर का दैनंदिन कचरा संकलन व साफ- सफाई के काम के लिए मनपा प्रशासन ने पुराना ठेका रद्द कर नये ठेकेदार की नियुक्ति की है. कोणार्क इन्फ्रा कंपनी को मनपा क्षेत्र के पांचों झोन के कचरा वहन व संकलन समेत साफ सफाई के काम की जिम्मेदारी दी गई है. कचरा वहन का पुराना ठेका समाप्त होने से वह कोणार्क कंपनी को दिए जाने के बाद वह कार्यान्वित हुआ है. झोन नंबर 2, 3 व 4 का दैनंदिन कचरा संकलन भी शुरू कर दिया गया है. झोन नं. 1 और 5 का नया ठेका आज शनिवार 14 मार्च से शुरू किए जाने पत्र मनपा के स्वच्छता विभाग ने कोणार्क कंपनी को कल यानी शुक्रवार 13 मार्च को ही दे दिया है. इसके मुताबिक कोणार्क कंपनी को आज से झोन नंबर 1 और 5 में काम की शुरूआत करना आवश्यक था. झोन नंबर 1 में सफाई कामगारों की विलास नगर के मनपा स्कूल नंबर 17 के मैदान पर सुबह 6.30 बजे हाजिरी होती है. इस कारण नई कंपनी का सफाई कामकाज और कचरा संकलन का काम शुरू होता रहने से प्रभाग क्रमांक 6 के नव निर्वाचित भाजपा पार्षद व पूर्व महापौर संजय नरवणे सुबह 6.30 बजे ही मनपा की स्कूल नंबर 17 के मैदान पर पहुंच गये. लेकिन वहां पर कोई भी सफाई कामगार नहीं पहुंचा. वे कामगारों का इंतजार करते रहे. उन्होंने मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय जाधव से संपर्क कर विलास नगर बुलाया. लेकिन वे भी दो घंटे देरी से 8 बजे पहुंचे. संजय नरवणे ने उन्हें सुबह 10.30 बजे तक रोके रखा. तब अजय जाधव ने बताया कि नई कंपनी कोणार्क के पास कामगारों की व्यवस्था न होने के कारण आज से यह काम शुरू नहीं हो पाया है. तब उन्होंने संतप्त होकर कहा कि यह मनपा और कंपनी की जिम्मेदारी है. आम नागरिको का इससे कोई लेना-देना नहीं है. नियम के मुताबिक हर दिन के जुर्माने की नोटशीट भरकर संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
निगमायुक्त ने करनी चाहिए दंडात्मक कार्रवाई
पार्षद संजय नरवणे ने स्वास्थ्य अधिकारी से बातचीत करने के बाद मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक से संपर्क किया और झोन नंबर 1 में आज से कोणार्क इन्फ्रा कंपनी का काम शुरू होने और कोई भी सफाई कामगार न आने की जानकारी देेते हुए उन्होंने संबंधित कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की. लेकिन मनपा आयुक्त द्बारा कंपनी पर कार्रवाई करने की बजाय कामगार के अभाव के कारण काम न शुरू होने की सफाई दी गई.यह सुनकर पार्षद संजय नरवणे ने आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने संतप्त होकर यह भी कहा कि यदि नया ठेकेदार समय पर काम नहीं करता है ये क्षेत्र के नागरिकों के साथ प्रभाग की साफ सफाई करने के लिए सडकों पर उतरे क्या ? क्योंकि नागरिकों ने उन्हें निर्वाचित किया है. इस कारण उन्हें नागरिकों के काम करना आवश्यक है.
15 दिन का कंपनी में मांगा समय
झोन क्रमांक 1 और 5 की स्वच्छता के 10 माह के 9 करोड रूपए बकाया है. श्री नागरी सेवा सहकारी संस्था में जनवरी 2024 से काम की शुरूआत की थी. उनका काम समाधानकारक न रहने के कारण ठेका रद्द किया गया. लेकिन 10 माह के बिल बकाया है. काम समाधानकारक न रहने का कारण बताकर पुराने ठेकेदारों का ठेका रद्द कर कोणार्क कंपनी को दिया गया. यह कंपनी इन्हीं ठेकेदारों के माध्यम से आज से दोनों झोन का काम शुरू करनेवाली थी. लेकिन इन ठेेकेदारों के बिल 9 करोड रूपए बकाया रहने से उन्होंने नया काम करने से इंकार किया रहने के कारण इन दोनों झोन का स्वच्छता का प्रश्न अधर में आ गया है.
कंपनी ने मांगा 15 दिन का समय
नये ठेकेदार कोर्णाक कंपनी द्बारा आज से दोनों जोन के स्वच्छता का काम करना अपेक्षित रहते उन्होंने 15 दिन की अवधि मांगी है. दोनों झोन में इस काम के लिए लगनेवाला मनुष्य बल और वाहनों की उपलब्धता न होने से यह समय मांगे जाने की जानकारी है. उन्होंने अब 1 अप्रैल से नियमित काम शुरू करने की बात कहीं है. इस कारण नियम के मुताबिक हर दिन की दंडात्मक कार्रवाई करने की अपेक्षा भाजपा पार्षद व पूर्व महापौर संजय नरवणे ने व्यक्त की है.





