फडणवीस के सामने धनंजय मुंडे को मंत्री बनने के लगे नारे तो हंसने लगे सीएम

बीड/दि.10– बीड जिलेे में गहीनाथ गढ के 94 वें नारली सप्ताह के समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में धनंजय मुंडे के समर्थकों द्बारा उन्हें फिर से मंत्री बनाने के नारे लगाए गये. इस पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस हंसते हुए नजर आए.
धार्मिक आयोजन में जैसे ही फडणवीस भाषण देने के लिए उठे तभी भीड में शामिल लोगों ने फडणवीस के साथ मंच पर बैठे धनंजय मुंडे को फिर से मंत्री बनाने की मांग कर डाली. जिस पर मुख्यमंत्री हंसने लगे. उनकी यह हल्की- फुलकी प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस आयोजन में जहां एक ओर भक्ति और परंपरा का माहौल देखने को मिला. वहीं दूसरी ओर नेताओं की मौजूदगी और कार्यक्रम स्थल से उठी मांगों ने इसे राजनीति रंग भी दे दिया.

Back to top button