डॉ. प्रवीण तोगडिया का रामपुरी में जोरदार स्वागत

सिंधी युवा मंच का आयोजन, हिंन्दू एकता और सांस्कृतिक जागरण का दिया संदेश

अमरावती/दि.13 – रामपुरी क्षेत्र में प्रख्यात हिन्दू नेता डॉ. प्रवीण तोगडिया के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन सिंधी युवा मंच एवं मोहित भोजवानी मित्र परिवार की ओर से किया गया था. स्वागत समारोह में बडी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिकों की उपस्थिति से पूरे रामपुरी क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला. समारोह के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पठन किया गया. जिसमें श्रध्दालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभाग लिया. संपूर्ण परिसर जयश्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा.
प्रखर हिन्दुत्ववादी नेता डॉ. प्रवीण तोगडिया ने अपने संबोधन में विशेष जोर देते हुए कहा कि हिन्दु समाज की वास्तविक शक्ति उसके संगठन और आपसी भाईचारे में निहित है. उन्होंने सभी से धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया. इस सफल आयोजन को लेकर मोहित भोजवानी मित्र परिवार की सराहनीय रही व्यवस्थापन और अनुशासन की भूमिका को लेकर उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की. यह आयोजन रामपुरी क्षेत्र में सामाजिक एकता, धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता को नई दिशा देनेवाला सिध्द हुआ.
इस अवसर पर मोहित भोजवानी, नगरसेविका स्नेहल लुल्ला, आशीष लुल्ला, तारांचद भाई साहब, हरी सुंदरानी, गुलशन दुर्गई, पवन आहूजा, गौतम आहूजा, आकाश आनंदानी, डॉ. विक्की पिंजानी, विजय मोटवानी, अभिषेक पंजाबी, विक्की खत्री, वैभव बजाज, दिनेश मिरानी, प्रकाश मखीजा, प्रकाश उदासी, जीतू खदानी, कमलेश नवानी, कैलाश मोटवानी, दिनेश आहूजा, मुकेश पिंजानी, चंदु नवानी, हितेश पिंजानी, अमित मोरयानी, चिराग लुल्ला, सुनील सुभानी, संतोष करदा, गुरूमुख पिंजानी, रवि मिरानी, जयपाल मगनानी, अशोक आडवानी, सतीश आहुजा, शुभम खत्री, आशीष बजाज सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button