राहुल नगर में डमी आंसू गैस से अफरा-तफरी
धुएं के कारण पुलिस महकमें मेें भी भागदौड

* दो नाबालिग युवकों के साथ पूछताछ
अमरावती/दि.23 – अमरावती शहर के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर परिसर में रविवार की रात एक विचित्र घटना से काफी अफरा-तफरी मच गई.
एक नाबालिग युवक ने एसआरपीएफ मैदान से लाई डमी आंसू गैस की झिलेटीन उत्सुकता में घर में फोड दी. इससे निकले धुएं के कारण संपूर्ण बस्ती में दहशत निर्माण हो गई. घर के सदस्यों सहित सडक से गुजरनेवाले नागरिकों की आखो में जलन होकर आंसू निकलने लगे और अफरा-तफरी मच गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और दो नाबालिग युवकों को पूछताछ के लिए कब्जे में लिया. रविवार को राहुल नगर में दोपहर के समय हर दिन की तरह चहल-पहल शुरू रहते अचानक एक घर में से काफी धुआं बाहन निकलने लगा. यह धुआं सामान्य नहीं था. उसके संपर्क में आते ही लोगों की आंखो और नाक में जलन होने लगी. देखते ही देखते यह वायू संपूर्ण परिसर में फैल गई और जान बचाने के लिए नागरिकों की भागदौड शुरू हो गई. क्या हुआ यह किसी को पता न चलने से परिसर में कुछ समय के लिए दहशत की परिस्थिति निर्माण हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक इस क्षेत्र का एक नाबालिग युवक क्रिकेट खेलने के लिए एसआरपीएफ मैदान पर गया था. वहां उसे पुलिस ने प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल की जानेवाली एक डमी आंसू गैस की जिलेटीन पडी हुई दिखाई दी. उत्सुकता में यह युवक वह जिलेटीन अपने घर ले आया. घर आने के बाद उसने उसे फोडने का प्रयास किया और उसी से अचानक धुआं बाहर निकलने लगा. धुएं की तकलीफ इतनी थी की घर के सदस्य तत्काल बाहर भागे, साथ ही सडक से जानेवाले नागरिकों के आंखो में भी जलन होने लगी. जिससे नागिरकों में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए फ्रेजरपुरा पुलिस ने तत्काल घटनास्थल दौड लगाई. तब तक वहां सैंकडों की संख्या में नागरिक जमा हो गए थे. पुलिस ने भीड को खदेडकर स्थिति को काबू में किया. इस शरारत के कारण संपूर्ण बस्ती में दहशत का वातावरण निर्माण होने से पुलिस ने दो नाबालिग युवकों को कब्जे में लिया और उनसे गहन पूछताछ शुरू की. भाग्यवश इस घटना में कोई भी जीवितहानी नहीं हुई. लेकिन ऐसी वस्तू से खेलना कितना महंगा साबित हो सकता है, इसका उदाहरण इस घटना से देखने मिला.





