नालसाबपुरा में हुआ ईद मिलन सम्मेलन

स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल की रही विशेष उपस्थिति

अमरावती /दि.21- आज ईद-उल-फितर के मौके पर स्थानीय नालसाबपुरा परिसर में ईद मिलन सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया. जिसमें अमरावती महानगर पालिका के स्वीकृत पार्षद व दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही. साथ ही इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रतावा एवं मौलाना मोहसीन इमाम साहब भी विशेष तौर पर उपस्थित थे. इन सभी गणमान्यों ने सभी उपस्थितों को रमजान ईद के पर्व की मुबारकबाद दी. इस समय सम्मेलन के आयोजकों द्वारा सभी उपस्थितों का भावपूर्ण स्वागत करने के साथ ही संपादक अनिल अग्रवाल का मनपा में स्वीकृत पार्षद बनने हेतु विशेष रुप से सत्कार किया गया.
इस अवसर पर जुबेर खान, आमीर शेख, अब्दुल मतीन, मुजफ्फर खान, जमीन मुल्लाजी, अनवर साहब, मो. फारुख, मो. फहीम, इमरान ऑटो, फरदीन खान, रिजवान खान, मो. नदीम (कटपीस), शहजाद खान, फैयाज खान, सुफियान खान, मो. समीर, तौहीद भाई, फारुख पेंटर, आमीन भाई सहित नालसाबपुरा परिसरवासी बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button