कुएं में कूदकर किसान ने की खुदकुशी

धामणगांव रेलवे/दि.2– धामणगांव रेलवे तहसील के मंगरूल दस्तगीर थाना क्षेत्र में आनेवाले कावली वसाड ग्राम के 50 वर्षीय किसान ने लगातार अतिवृष्टि व कर्जो तले दबे रहते परेशान होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक किसान का नाम दिनेश वसंत पाचबुध्दे हैं.
दिनेश यह पुश्तैनी खेती करता था. साथ ही मिले वह काम करता था. उन्होंने खेती पर डेढ लाख तथा अन्य स्थानों से 3 लाख कर्ज निकाला था. खेती के उत्पादन से लिए कर्ज को लौटाना लगातार अतिवृष्टि के कारण नहीं हो पाया. इस कारण लगातार कर्ज बढने से किसान दिनेश पाचबुध्दे ने हताश होकर अपने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. 1 अप्रैल को यह जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य समेत ग्रामवासी खेत की तरफ दौड पडे. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक किसान का शव बाहर निकालकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए उसे ग्रामीण अस्पताल पहुंचा दिया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





