‘भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी….’
प्राचीन कालाराम मंदिर में भव्य राम जन्मोत्सव

* सांसद डॉ. अनिल बोंडे दम्पति ने रामलला को झूला झूलाया
* भाउ उपासने ने किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जयघोष
* दोपहर 12 बजते ही भव्य आरती, आतीशबाजी, उमडे हजारों श्रद्धालु
अमरावती/दि.26 – अंबानगरी धर्मनगरी कहलाती है. भारत वर्ष के पूज्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की यहां छटा निराली है. सराफा के अतिप्राचीन कालाराम मंदिर से लेकर अनेकानेक देवालयों में आज दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया. सर्वत्र मंदिरों में सुंदर, आकर्षक सजावट करने के साथ भक्तिभाव भी चरम पर रहा. रामजी की पसंद के रामफल और अन्य फलाहार सहित धनिया से बनी मीठी पंजीरी का आस्थापूर्वक भोग अर्पित किया गया. दोपहर ठीक 12 बजे जन्म के साथ प्रत्येक देवालय जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा था.
* डॉ. बोंडे दम्पत्ति ने की कालाराम की आरती
छत्रपति शिवाजी महाराज के काल से चले आ रहे प्राचीन कालाराम मंदिर में पुरोहित उपासनी परिवार के विशेष अनुरोध पर राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता डॉ. अनिल बोंडे अपनी धर्मपत्नी डॉ. वसुधा बोंडे के साथ जन्मोत्सव में पधारे. आप ने भगवान रामलला को झूला झूलाया. काले पत्थर के बने प्राचीन राम, लक्ष्मण, सीता की जन्मोत्सव आरती की. जिससे संपूर्ण सराफा हर्षमय हो गया था. मंदिर में श्रद्धालु इस कदर उमडे कि, सुई रखने की भी जगह शेष न बची. परिसर के सराफा व्यापारियों, सुवर्णकारों के साथ ही शहर के अनेक गणमान्य राज जन्मोत्सव में सहर्ष पधारे थे. जिससे उत्सव की गरिमा और उमंग बढ गई थी. सुधाकरराव उर्फ भाउ उपासने ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का परंपरागत रुप से जयकारा लगाया तो सभी उपस्थित हजारों ने स्वर में स्वर मिलाकर वह जयघोष सर्वत्र गूंजायमान कर दिया. परंपरा का जतन करते हुए श्रीराम जन्मोत्सव के साथ जोरदार आतिशबाजी भी की गई.
इस समय सर्वश्री संजय तीरथकर, सुनील गोयनका, राजेश गोयनका, प्रवीण मालपानी, रमेश जाजू, सीए दामोदर खंडेलवाल, रमेश वजीर, आनंद मालपानी, मनोहर मालपानी, राजेंद्र चांडक, अच्युत गुरव, किशोर गुरव, सतीश नावंदर, संजय पाटिल, भावी महापौर आशीष अतकरे, पूर्व नगरसेविका गंगा खारकर, अविनाश जसवंते, श्याम उपासने, पवन गोयनका, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, राजीव उपासने, अमन गोयनका, अनुज गोयनका, रौनक जाजू, गजानन मारुडकर, आकाश पांडे, प्रथम खंडेलवाल, मिथिलेश कलंत्री, सुरेंद्र कलंत्री, दिलीप तर्हेकर, परेश सोमानी, विलास गुमले, अर्पित गोयनका, हनी गोयनका सहित परिसर के अनेकानेक भक्त, सराफा और सुवर्णकार संघ के पदाधिकारी राम जन्मोत्सव में उत्साह से सम्मिलित हुए.





