मजीप्रा के निर्माणकार्य स्थल से चोरी करनेवाले चार धरे गए
1.20 लाख रुपए का माल जब्त

* चारोें आरोपी राजुरा पारधी बेडे के रहनेवाले
* गाडगे नगर पुलिस की कार्रवाई
अमरावती/दि.7- गाडगे नगर स्थाना क्षेत्र के कठोरा नाका के पास महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्बारा निर्माण की जा रही पानी की टंकी स्थल से चोरी हुए लाखों रुपए साहित्य मामले में गाडगे नगर के डीबी स्क्वॉड के दल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है. गिरफ्तार चारों आरोपी मार्डी रोड स्थित राजुरा पारधी बेडे के रहनेवाले हैं. उनके नाम डिकेश शनी भोसले (25), नज्जेश नज्ज्या भोसले (20), सुरेंद्र सुरेश पवार (20) और तुषार आरेश पवार (20) हैं.
जानकारी के मुताबिक गाडगे नगर थाना क्षेत्र के कठोरा नाका क्षेत्र में मजीप्रा की नई पानी की टंकी का निर्माण हो रहा हैं. यहां पर इंदरदीप इन्फा इंडिया लिमीटेड कंपनी के स्टार असिस्टंट हेमंतकुमार सुदाम वंजारी पिछले तीन माह से कार्यरत हैं. उनके द्बारा चार फरवरी को गाडगे नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी कि किसी ने निर्माणकार्य स्थल से 7 लाख 65 हजार रुपए का निर्माण साहित्य चोरी किया हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तब उन्हें जानकरी मिली कि यह चोरी राजुरा पारधी बेडे पर रहनेवाले युवकों ने की हैं. इस जानकारी के आधार पर गाडगे नगर के थानेदार अतुल वर व सहायक आयुक्त शिवाजीराव बचाटे के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक मनोज मानकर, हवलदार प्रकाश मेश्राम, भारत वानखडे, अमोल, राजेश, सिध्दार्थ, मतीन, सुशांत, सचिन, रूपेश, महेश के दल ने राजुरा बेडे पर छापा मारकर डिकेश भोसले, नज्जेश भोसले , सुरेंद्र पवार और तुषार पवार को कब्जे में लेकर पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि चोरी का माल कबाड विक्रेता विजय सूर्यभान किर्तक (61) को बेचा हैं. डीबी स्क्वॉड के दल ने कबाड विक्रेता के पास 1 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया. मामले की जांच गाडगे नगर पुलिस आगे कर रही है.